फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 227 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

Wed, 18 Feb 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत जनपद में चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 227 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने सभी थाना प्रभारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा कर निर्देश दिए कि सत्यापन अभियान केवल औपचारिकता न हो। प्रत्येक सत्यापित व्यक्ति का पूरा विवरण संकलित कर राज्य व राष्ट्रीय पोर्टलों पर आपराधिक इतिहास की जांच की जाए और संदिग्धों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। उन्होंने ड्रग्स, सूखा नशा व अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और 22 अप्रैल से प्रस्तावित चारधाम यात्रा को देखते हुए थाना स्तर पर तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें