फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वनाग्नि सुरक्षा के लिए आयोजित की मॉकड्रिल

Wed, 18 Feb 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- सात विभागों के 84 कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग रेंज के कोदिमा बीट धनपुर 11 क्षेत्र में वनाग्नि की घटना घटित हुई है। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग अधिक फैलने के कारण अतिरिक्त रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया और त्वरित कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण कर घायलों का रेस्क्यू किया गया। बुधवार को फॉरेस्ट फायर सीजन के दृष्टिगत जनपद में वन अग्नि सुरक्षा एवं प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु मॉक अभ्यास का आयोजन किया। अभ्यास का उद्वेश्य विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर, सूचना संप्रेषण प्रणाली का परीक्षण करना तथा आपदा की स्थिति में प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित करना था। इस दौरान रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के धनपुर,कोदिमा में फॉरेस्ट फायर मॉक ड्रिल अभ्यास के तहत वन विभाग, एस.डी.आर.एफ., डी.डी.आर.एफ., पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पशुपालन आदि 7 विभागों के 84 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। वहीं प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में टेबल टॉप एक्सरसाइज भी आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी विभागों ने एक इकाई के रूप में कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया कि आगामी फायर सीजन के दौरान बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सभी विभाग चौबीसों घंटे तत्परता के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें