फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मैराथन में 45 धावकों ने किया प्रतिभाग

Fri, 14 Aug 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर खेल विभाग की ओर से नशामुक्ति और खेल भावना का संदेश देने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन न्यू टनल से शुरू होकर कमेड़ा में संपन्न हुई। दौड़ के बाद दोनों वर्गों में पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें