सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वीर सिंह रावत को अध्यक्ष व विनोद कंडारी को महामंत्री चुना गया है। कृपाल सिंह पंवार व नरेश भट्ट के दिशा-निर्देशन में सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। कार्यकारिणी में शर्मा लाल को उपाध्यक्ष, बलवीर धिरवाण को कोषाध्यक्ष, शूरवीर पंवार को संगठन मंत्री, विजयपाल बिष्ट को मीडिया प्रभारी, ओपी बहुगुणा व डीएस जख्वाल को संरक्षक चुना गया। बैठक में तैला, मरगांव, जैली, कंडाली, पाली, कुमड़ी, टाट, जखनोली आदि मौजूद थे।