फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय को रोजगार न देने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीहनुमान मंदिर समिति सुमेरपुर ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में स्थानीय युवाओं को रोजगार न देने पर रोष जताया। समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना में गांव के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। साथ ही प्रभावितों के वाहन नहीं लगाए जा रहे हैं, जो अनुचित है। कहा कि परियोजना के निर्माण से गांव के पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं जिसकी मरम्मत नहीं की जा रही है। उन्होंने 15 दिनों में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही परियोजना की कार्यदायी संस्था को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें