नमामि गंगे परियोजना की ओर से आयोजित नदी उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर हुई सांस्कृतिक एकल प्रतियोगिता में वर्षा शाह प्रथम, अनुष्का वर्मा द्वितीय और कविशा अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, समूह प्रतियोगिता में साक्षी समूह प्रथम और दीन दयाल उपाध्याय समूह द्वितीय रहे। जबकि कहानी में कृष्णा, मुकेश डिमरी, यशवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की टीम प्रथम रही। इस मौके पर युवा अधिकारी राहुल डबराल ने गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में तपन अरोड़ा, शशि प्रसाद पुरोहित, आनंद सिंह, उमेद सिंह, कविता जुगराण, अभिलाषा पंवार, राजेंद्र, सुमित, विजयपाल, निशा, प्रीति, मयंक और संतोष आदि मौजूद थे।