जिला स्तरीय संस्कृत गान प्रतियोगिता में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा ख्याति सेमवा?
- फोटो : RUDRAPRYAG
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के सौजन्य से आयोजित ऑनलाइन जिला स्तरीय संस्कृत गान प्रतियोगिता में अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग की कक्षा छह की छात्रा ख्याति सेमवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की प्रांजल भट्ट ने तृतीय और श्रीकेदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय लमगौंडी के छात्र कन्हैया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के जिला संयोजक आचार्य सुखदेव सिलोड़ी ने बताया कि संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए दो माह पूर्व कक्षा 6 से 8 तक अंतर्जनपदीय ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अब, अकादमी ने परिणाम घोषित किए हैं। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर जूनियर हाईस्कूल वनथापला की खुशी और जूहा खड़िया की दीपिका ने क्रमश: चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सह संयोजक नवीन नौटियाल ने बताया कि पुरस्कारों की घोषणा ऑनलाइन की गई है। प्रतियोगिता में अकादमी के सचिव गिरीश कुमार अवस्थी, कन्हैयाराम सार्की, शोध अधिकारी डा. हरीश चंद्र गुरुरानी और प्रकाशन अधिकारी किशोरीलाल रतूड़ी ने सहयोग किया।