फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पोस्टर में वंशिका और निबंध में सिद्धिका प्रथम

Sun, 11 Oct 2026 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं

रुद्रप्रयाग। चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य दिवस पर पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने एचपीवी टीकाकरण के महत्व और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में बताया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, आरुषि द्वितीय, श्रेया तृतीय, दृष्टि चतुर्थ और आरुषि पंचम स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सिद्धिका प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, प्रिया तृतीय, श्रुति चतुर्थ और स्नेहा पंचम रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमा असवाल ने कहा कि टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं से टीकाकरण संबंधी भ्रांतियों से बचने और किसी भी शंका की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों से जानकारी लेने की अपील की। छात्राओं ने भी विषय से जुड़े सवाल पूछे, जिनका डॉ. असवाल ने जवाब दिया। प्रधानाचार्य हरिपाल कंडारी ने कहा कि किशोरावस्था में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में एएनएम विजया आर्य, परामर्शदाता जयदीप कुमार, आशा फैसिलिटेटर आशा पुरोहित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें