फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, दो झुलसीं

Sat, 20 Feb 2016 07:03 PM IST
गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले के धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत पीड़ा के खैरपाणी गांव में वज्रपात से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं ग्वाड़-थापली गांव में एक लड़की झुलस गई। पौड़ी जिले के जामलाखाल में भी वज्रपात से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। शनिवार को प्रात: 9 बजे पीड़ा के राजस्व गांव खैरपाणी के ग्रामीण गांव से एक किमी ऊपर घंडियाल मंदिर में पूजा-अनुष्ठान के लिए पहुंचे। प्रात: 11 बजे यहां हल्की बूंदाबांदी हुई और अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। इससे जगदीश सिंह चौहान पुत्र कुंवर सिंह चौहान निवासी मुस्या गांव (बच्छणस्यूं पट्टी) की मौत हो गई। वह पूजा में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल आया हुआ था। वह प्राथमिक विद्यालय स्यूंणी में शिक्षक था। जबकि अनिल पुत्र रघुवीर (22) और बीरेंद्र पुत्र आनंद सिंह (37) निवासी खैरपाणी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों इन्हें जिला अस्पताल लाए।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया।
घटना के दौरान मंदिर में मौजूद दर्शन सिंह, उम्मेद सिंह, प्रेम सिंह ने बताया कि तेज बिजली चमकने और जोर की आवाज से मंदिर में एकत्रित अधिकांश लोग बेहोश हो गए। हालांकि उन्हें  जल्द ही होश आ गया। बताया कि दो दिन से गांव में घंडियाल देवता की पूजा हो रही थी। अंतिम दिन अनुष्ठान के समापन के लिए विशेष पूजा की जा रही थी। इधर, एसडीएम सीएस चौहान, तहसीलदार एमएल भेंतवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी। भेंतवाल ने बताया कि पीड़ित परिवारों को त्वरित मदद दी जा रही है। इधर इसी क्षेत्र के ग्वाड़-थापली गांव में भी दोपहर बाद करीब तीन बजे वज्रपात से एक घर के बिजली का मीटर और केबल तार टूट कर आंगन में जा गिरे। इस दौरान राजेंद्र सिंह की छोटी बेटी घायल हो गई। स्थानीय निवासी राय सिंह बिष्ट ने बताया कि बच्ची खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पौड़ी। बनगड़स्यूं पट्टी के चिवालू जामलाखाल निवासी रानी देवी पत्नी प्रकाश लाल (35) करीब साढ़े बारह बजे खाना खाने के बाद आंगन में बर्तनों को धो रही थी। तभी अचानक आकाश में तेज गर्जनाओं के साथ हुए वज्रपात उनके घर से करीब चार-पांच मीटर दूर एक तूण के पेड़ पर गिरा। इसी दौरान वह उसके चपेट में आ गई। महिला को झुलसा देख आसपास के लोगों ने 108 सेवा की मदद से उसे जिला अस्पताल पौड़ी लाए। जहां डाक्टरों ने रानी देवी का प्राथमिक उपचार का उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल का उपचार कर रहे डा. राघव राज ने बताया कि महिला के शरीर पर गहरे घाव बने हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें