फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं हो पाया युवाओं का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दूसरे दिन भी 18 से 44 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण नहीं हो पाया। इस दौरान जीआईसी रुद्रप्रयाग सहित अन्य चार सेंटरों पर ताले लटके रहे। साथ ही पिछले कई दिनों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिले में बीते 10 से 27 मई तक हुए टीकाकरण में अभी 16 हजार से अधिक युवाओं को टीका लग चुका है, जबकि सवा लाख से अधिक का टीकाकरण किया जाना है। दूसरी तरफ 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन निरंतर चल रहा है। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला ने बताया कि वैक्सीन की डिमांड भेजी जा चुकी है। आज शाम तक पर्याप्त डोज मिलने की उम्मीद है। संवाद
बुजुर्गों को पहुंचा टीकाकरण केंद्र
ऊखीमठ। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन पार्ट-टू के तहत वृद्ध लोगों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाया।
विज्ञापन

ऊखीमठ मंडल प्रभारी आशीष नौटियाल व अध्यक्ष मनोज नेगी ने कार्यकर्ताओं के साथ जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर बांटा। इस मौके पर योगेंद्र नेगी, मुकेश नौटियाल, प्रदीप नेगी, उमेश चंद्र, प्रदीप त्रिवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें