फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध होगा उत्तराखंड : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
तिलवाड़ा गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते सीएम त्रिवेंद्र रावत व - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कालीमठ में पूजा-अर्चना के बाद चार मेगावाट की कालीगंगा-प्रथम जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ऊर्जा के क्षेत्र में समृद्ध होगा। बताया कि परियोजना से 25 गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। साथ ही आने वाले समय में यह परियोजना प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से राजकीय इंटर कॉलेज कोटमा में बने अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से वे सड़क से कालीमठ मंदिर पहुंचे। कालीमठ मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कालीगंगा नदी पर निर्मित चार मेगावाट की जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण किया। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने बताया कि परियोजना से प्रतिवर्ष 26.18 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें