फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड टॉपर रहे टॉपर रहे गरीब छात्र समीर को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश टॉपर रहे रामनगर निवासी समीर को आईएएस की परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग दिलाई जाएगी। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर रविवार को समीर के घर पहुंचे ऊधमसिंह नगर के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने यह आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह रविवार सुबह खताड़ी रामनगर निवासी छात्र समीर रियाज के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि समीर ने वर्ष 2012 में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में करीब 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसने वर्ष 2017 से बीएससी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री ने छात्र के लिए आगे पढ़ाई या कोचिंग की व्यवस्था करने की बात कही। शिक्षा मंत्री के मंत्री के निर्देश पर छात्र के घर पहुंचे मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उनसे लंबी बातचीत की। समीर ने कहा कि वह आईएएस की परीक्षा के लिए देहरादून में तैयारी करना चाहता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने समीर के लिए देहरादून में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कर दी है। उसकी हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें