ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामान से लदी एक यूटीलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। चालक और उसके साथी ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। रविवार को मनसूना से सामान भरकर तुंगनाथ घाटी के बाजारों में सप्लाई के लिए जा रही एक यूटीलिटी रौडू दुर्गानगर के समीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर खाई में जा गिरी।
इस दौरान तत्परता दिखाते हुए चालक अनिल ने छलांग लगा दी और उसका साथी कुछ दूरी पर छिटक गया। दोनों को हल्की खरोंचें आई हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खाई में गिरे सामान को एकत्रित किया और सड़क तक पहुंचाया।