फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊषामठ महिला महासंघ को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित स्टेड क्रेडिट सेमिनार में नाबार्ड ने गढ़वाल मंडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए ऊषामठ महिला महासंघ लिमिटेड को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी, सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत व नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक अरुण प्रसाद ने संस्था के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ऊषामठ महिला महासंघ लिमिटेड ने स्वयं सहायता समूहों का गठन कर उन्हें बैंक से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश ने बताया कि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी व देहरादून के चकराता विकासखंड के 650 गांवों में गठित 1200 महिला स्वयं सहायता समूहों में 15 हजार महिलाएं जुड़ी हैं, जो 2005 से स्वरोजगार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करती आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें