फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस नगर को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मनरेगा योजना के तहत कार्यपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिले को दो पुरस्कार मिले हैैं। इसके अलावा प्रदेश में अच्छा करने के लिए आनंदखेड़ा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को पुरस्कृत किया गया है। तीनों पुरस्कार दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में दिए गए।
विज्ञापन

मनरेगा योजना में कार्यपूर्ति में हिमालयी राज्यों में खटीमा विकासखंड को सर्वश्रेष्ठ चुना गया था। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्य के लिए प्रदेश में गदरपुर की जाफरपुर ग्राम पंचायत को चुना गया था। बृहस्पतिवार को सी सुब्रह्राण्यम सभागार पूसा नई दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ने सीडीओ मयूर दीक्षित, डीडीओ अजय सिंह, जाफरपुर की ग्राम प्रधान पूजा और वीडीओ सुधेंदु सरकार को पुरस्कृत किया। डीडीओ ने बताया कि जाफरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन हुआ था। यहां 18 भूमिहीनों को पट्टे देने के बाद उनको योजना के तहत आवास बनाकर दिए गए थे। कार्यक्रम में खटीमा के एबीडीओ सहित कुछ अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें