फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को वोट डालने से मना करने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालपुर। पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला को वोट न डालने देने पर हंगामा खड़ा हो गया। वहां पहुंचे सीओ के साथ प्रधान प्रत्याशी की तीखी नोकझोंक हो गई।। महिला को वोट डलवाने के बाद मामला शान्त हुआ। शनिवार को लालपुर में किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या पांच में वोट डाले जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान लालपुर निवासी महारानी वोट देने पहुंची तो चुनाव अधिकारी ने उससे पहचान पत्र मांगा। महिला के पास पहचान पत्र नहीं था। मगर आधार कार्ड और मतदाता सूची में उनका नाम था। अधिकारियों के मना करने पर प्रधान प्रत्याशी के पति ने उसे वोट देने का अनुरोध किया। मगर अधिकारियों ने महिला को बाहर कर दिया। प्रत्याशी पति ने आपत्ति जताई तो उसकी पुलिस से नोकझोंक हो गयी। पुलिसकर्मियों ने प्रधान प्रत्याशी पति को जबरन बूथ से बाहर कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सुरजीत कुमार की महिला प्रत्याशी से कहासुनी हो गयी। इस दौरान बूथ स्थल के बाहर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये और हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने डंडे फटकार उन्हें खदेड़ा। करीब एक घंटे तक विवाद चलता रहा। प्रधान प्रत्याशी पति अकील अहमद ने पुलिस और चुनावकर्मियों पर दूसरे प्रत्याशी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। हंगामा शांत होने के बाद एसडीएम मुक्ता मिश्रा करीब दो घंटे मतदान केंद्र में बैठी रही।
वोटरों के पहुंचने से पहले ही पड़ गए वोट
लालपुर। कुछ मतदाताओं के वोट लालपुर स्थित मतदान केंद्र में पहुंचने से पहले ही पड़ने का मामला प्रकाश में आया। इसको लेकर वोटरों ने आपत्ति जताई और उन्होंने प्रेक्षक सहित उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग करके भीड़ को हटाने की कोशिश की। चुनाव की समयसीमा खत्म होने के बाद भी ग्रामीण बूथ के बाहर संख्या में खड़े रहे। पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें