रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में चट्टानी क्षेत्र से एक अज्ञात शव मिला है। शनिवार को शाम पैदल मार्ग पर भीमबली पुल के नीचे चट्टान पर एक शव दिखाई दिया। सूचना पर लिनचोली में तैनात एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। रस्सों से शव को निकाल कर मार्ग तक लाया गया। शिनाख्त के लिए शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। एसडीआरएफ टीम प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि बीते जुलाई माह में अतिवृष्टि के दौरान लापता लोगों में भी किसी एक का हो सकता है। संवाद