फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नौगांव में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा हुआ ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नौगांव में 30 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे वाहनों के संचालन में खासी परेशानी हो रही है। साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। यहां, राजमार्ग का दौ सौ मीटर हिस्सा लंबे समय से बदहाल पड़ा है, जिस पर अनगिनत गड्ढे हैं और वाहन हिचकोले खाकर आगे बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क का सुधारीकरण नहीं हो रहा है।

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन जोन सिरोहबगड़ से निजात पाने के लिए पपडासू-नौगांव बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बाईपास पर तीन पुल प्रस्तावित हैं, इसमें दो अलकनंदा और एक चित्रमति नदी पर स्थित है। चित्रमति नदी पर नौगांव में पुल का कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही हाईवे का दौ सौ मीटर हिस्सा भी गड्ढों से भरा पड़ा है। इससे वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ममगाईं का कहना है कि शासन, प्रशासन और एनएच की लचर कार्यशैली से ही हाईवे बदहाल पड़ा है, जिसका खामियाजा स्थानीय जनता भुगत रही है। कहा, कि सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन से निजात पाने के लिए बाईपास का निर्माण एक वर्ष से ठप पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें