रुद्रप्रयाग। ऊर्जा और उरेडा विभाग ने आमजन को अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत पांच लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र भी वितरित किए गए। पीएम सूर्यघर योजना के तहत तीन लाभार्थियों को 51-51 हजार के चेक प्रदान किए गए।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आज समय की मांग है कि हम सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए उसका उपयोग अपने दैनिक कार्यों में करें। विधायक ने सौर ऊर्जा प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राहुल पंत ने कहा कि इच्छुक व्यक्तियों को सोलर प्लांट लगाने के लिए आर्थिक सहायता और सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
सौर ऊर्जा विशेषज्ञ पंकज ने सौर ऊर्जा के लाभ बताए। वहीं, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत 5, योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए 2 और सोलर के तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संवाद