रुद्रप्रयाग। जिले में बढ़ते वन्यजीवों के हमलों के विरोध में उक्रांद 23 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। उक्रांद जिला कार्यकारिणी के महामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में भालू, गुलदार, जंगली सुअर और बंदरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे एक तरफ जहां वन्यजीवों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है वहीं लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। इन सब के बावजूद सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर उक्रांद 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। संवाद