फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हृदय रोग जांच शिविर में 126 की हुई जांच

Sun, 21 Dec 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। रैबार वेलफेयर समिति एवं भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून की ओर से रविवार को निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 126 लोगों ने जांच कराई। शिविर का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा ने हृदय रोगों की जांच के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य सुझाव भी दिए। उन्होंने बताया कि सर्दियों में हार्टअटैक का खतरा अन्य मौसम की तुलना में अधिक रहता है क्योंकि ठंड में रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं और खानपान में वसा की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने छाती में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना और चक्कर आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। इस मौके पर सुनील कुकरेती, हरिहर रावत, मंडल अध्यक्ष किरण शुक्ला, राकेश शुक्ला, विजय बंगवारवाल, पूजा, प्रियांजलि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें