फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लगाया डराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। छह सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सेविकाओं का धरना 46वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उक्रांद जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नौटियाल, केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, सचिव गजपाल सिंह रावत समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुराने विकास भवन में जारी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल को यथाशीघ्र समाप्त कराए। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जायज मांगों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें जिस तरह से डराया जा रहा है, उससे वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उधर, ऊखीमठ, जखोली, बसुकेदार, चंद्रनगर, गुप्तकाशी समेत सभी 12 सेक्टरों में आंदोलनकारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें