फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह केदारनाथ धाम जाएगी प्रशासन की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बर्फ से प्रभावित केदारनाथ धाम की स्थिति जानने के लिए अगले सप्ताह प्रशासन की एक टीम धाम पहुंचेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही धाम में बर्फ सफाई और पुनर्निर्माण कार्यों को पुन: शुरू कराने के लिए योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि बीते वर्ष 12-13 दिसंबर को धाम में मौसम की पहली भारी बर्फबारी हुई थी। उसके बाद से धाम का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। केदारनाथ में अब भी आठ से दस फीट तक बर्फ मौजूद है, जिस कारण वहां सभी जरूरी सुविधाएं भी ठप पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि आगामी यात्रा तैयारियों और पुनर्निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराने को लेकर एक टीम को अगले सप्ताह केदारनाथ भेजा जा रहा है। टीम गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ धाम की स्थितियों का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही धाम में मूलभूत सुविधाओं की बहाली के प्रयास किए जाएंगे। केदारनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। वहां आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कार्य समेत मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर पुल निर्माण, रामबाड़ा-गरुड़चट्टी रास्ते का निर्माण समेत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य होने हैं। बता दें कि केदारनाथ धाम में डेढ़ माह से बिजली, पानी और संचार सेवा ठप होने के साथ ही वहां प्रशासन, पुलिस और कार्यदायी संस्थाओं का कोई भी व्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें