फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ को दस और अगस्त्यमुनि को मिलेंगे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2020 में राज्य स्तर पर नगर निकायों के स्वच्छता में प्रदर्शन के आधार पर नगर पंचायत ऊखीमठ को अटल निर्मल नगर पुरस्कार योजना में प्रथम व नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को तृतीय स्थान मिला है। इन दोनों नपं को क्रमश: 10 लाख व 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दो निकायों को राज्य स्तर पर मिले प्रथम व तृतीय पुरस्कार पर जिलाधिकारी समेत जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों ने खुशी जताई। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। अन्य निकायों के लिए भी यह प्रेरणा है। इधर, अगस्त्यमुनि नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल व अधिशासी अधिकारी हरेंद्र चौहान ने बताया कि पुरस्कार का श्रेय नगरवासियों को है, जिन्होंने हरसंभव सहयोग दिया है। इधर, विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, पूर्व नपं अध्यक्ष अशोक खत्री, रीता पुष्पवाण समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें