रुद्रप्रयाग। केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण सहित कई मांगों के समर्थन में यूकेडी का धरना नवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। यूकेडी के जिलाध्यक्ष मनोज वैष्णव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में डॉ. आशुतोष भंडारी, सूरत सिंह, विक्रम सिंह, अखिलेश भट्ट, दीप प्रकाश, पीके रूदियाल और शिव सिंह आदि शामिल थे। संवाद
1090 पर दें महिला उत्पीड़न की सूचना
रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रापुरी में पुलिस की ओर से साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी। थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि कुलदीप पंत के नेतृत्व व मुख्य आरक्षी कैलाश सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। फर्जी वीडियो कॉल, साइबर फ्रॉड से बचने व किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया। महिला उत्पीड़न की घटनाओं के संबंध में 1090 (महिला हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन नंबर) और बच्चों के प्रति अपराध की शिकायत करने के लिए 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में छात्रों को उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में भी बताया गया। संवाद