फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डेढ़ लाख रुपये की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को लगभग डेढ़ लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात्रि को बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ पुलिस चौकी के निकट पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की तरफ आ रही रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका। चेकिंग की तो युवकों के पास अलग-अलग मात्रा में क्रमश: 5.18 और 5.11 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपी युवक गौरव कांडपाल और करवीर सिंह निवासी चंडीगढ़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया। है। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि युवकों से मिली स्मैक का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें