फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए दो महिला पुलिस कार्मिक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीएनएस और आईसीजेएस पोर्टल में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड पुलिस से दो कार्मिकों को केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पुरस्कृत किया। ये दोनों कार्मिक पुलिस मुख्यालय देहरादून व रुद्रप्रयाग में तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) और आईसीजेएस (इंटर ओपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) में सराहनीय कार्य के लिए उत्तराखंड पुलिस से दो कार्मिकों को केंद्रीय गृह सचिव ने वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से सम्मानित किया है। सम्मानित होने वाली रचना श्रीवास्तव पुलिस मुख्यालय देहरादून में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। जबकि आरक्षी अनीता रुद्रप्रयाग में सीसीटीएनएस सेल में कार्यरत है। एसपी ने दोनों कार्मिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस पुरस्कार से उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें