स्वामी प्रणवानंद विद्यामंदिर ऊखीमठ के दो छात्रों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन हुआ है, जबकि तीन छात्र-छात्राओं का नवोदय विद्यालय के चयन हुआ है। प्रधानाचार्य अनीता रावत ने बताया कि छात्र पीयूष शाह व प्रखर पंवार का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल (नैनीताल) में चयन हुआ है। जबकि छात्रा खुशी नौटियाल, अमन, खुशी पंवार और निहारिका राणा का का राजीव गांधी नवोदय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार में कक्षा 9 के लिए चयन हुआ है।