माई गोविंद गिरी विद्या मंदिर रुद्रप्रयाग में छात्र-छात्राओं के लिए दस दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष श्रीकृष्ण नेगी व प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल ने किया। बुधवार को शिविर के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य उनियाल ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के साथ कंप्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है। इस मौके पर आचार्य चंद्रशेखर प्रदाली, सुनील बमोला, सुरेश चंद शर्मा, प्रेम सिंहं नेगी, महिपाल सिंह रावत, रूप सिंह, धनराज सिंह रावत, सरत चौधरी, दीपक मुखमाल, कुसुम नेगी आदि थे।