रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्राध्यापक डाॅ. श्रीकांत नौटियाल और अगस्त्यमुनि के प्राध्यापक डाॅ. विष्णु कुमार शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू विवि नई दिल्ली में हुई मालवीय शिक्षण प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस दौरान उच्च शिक्षा की बेहतरी और गुणवात्तपरक शिक्षा के सुधार पर चर्चा की गई। दोनों प्राध्यापकों का चयन मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना (शैक्षिक भ्रमण योजना) के तहत हुआ था।
24 से 29 मार्च तक आयोजित इस कार्यशाला में उत्तराखंड के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के 40 प्राध्यापकों ने भाग लिया। डॉ. नौटियाल व डाॅ. शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में शोध कार्य, नवाचार, पठन-पाठन पर चर्चा की गई। उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे गए। कार्यशाला में मिले अनुभवों का वह अपने संस्थानों में भी उपयोग करेंगे। यह पहल प्रदेश में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए अच्छी पहल है। संवाद