रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालु का आईफोन और पर्स चोरी करने के मामले में सोनप्रयाग पुलिस ने राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी हिमाद्री शर्मा ने कोतवाली सोनप्रयाग में तहरीर देकर बताया था कि 23 अप्रैल को केदारनाथ धाम में भीड़ के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका आईफोन और पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में शामिल अपर उपनिरीक्षक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुनील कुमार निवासी बगला सवाई राम, थाना कुमेर, जिला भरतपुर राजस्थान व ललित कुमार निवासी भाथपुर, थाना कोट कासिम, जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। संवाद