फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसबीआई आरसेटी में पर्यटक गाइड प्रशिक्षण संपन्न

Fri, 01 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 10 दिवसीय यात्रा एवं पर्यटक गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने कहा रुद्रप्रयाग जैसे पर्यटन प्रधान जिले में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की सोच विकसित करते हैं। एलडीएम अनूप सिंह ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता लेकर कार्य शुरू करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मां मठियाणा मंदिर का भ्रमण कराया गया। डॉ. विक्रम भारती ने गाइड में आवश्यक गुणों को बारे में और लोक गायक जीत सिंह चौहान ने युवाओं से अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को भी गाइड के रुप में जानकारी देने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के फैकल्टी वीरेंद्र सिंह, मास्टर ट्रेनर चन्द्र शेखर जोशी ने संवाद कौशल, आपातकालीन प्रबंधन, पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े विषयों की जानकारी दी। इस अवसर पर अर्जुन, रिया, नवीन, मोहित, दीपिका, मेघा, सानिया, हर्षित, हर्षिता, ऋषभ, प्रमोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें