फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ी, हेलिकॉप्टर से भेजा हायर सेंटर

Sun, 04 May 2025 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रविवार को केदारनाथ में दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया गया।
विज्ञापन

जिला आपदा आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बाबा केदार के दर्शनों के लिए आए यात्रियों में एक युवक अचानक बेहोश हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के निर्देश पर युवक को हायर सेंटर भेजा गया। वहीं एक अन्य महिला को बेचैनी, सिरदर्द और शरीर ठंडा पड़ने पर उन्हें भी हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों यात्रियों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया गया। नंदन सिंह ने बताया कि पैदल मार्ग से धाम तक यात्रियों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें