फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पैर फिसलने से सड़क से नीचे गिरा यात्री, गंभीर घायल

Sun, 04 May 2025 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आया एक श्रद्धालु सीतापुर पार्किंग के समीप अचानक पैर फिसलने से सड़क से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आपदा प्रबंधन की टीम ने घायल को सुरक्षित निकालकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फाटा में भर्ती कराया। उपचार के बाद घायल की हालत खतरे से बाहर है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायल हिमांशु (35) निवासी रानीपोखरी, देहरादून को फाटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें