मृतक ओम प्रकाश के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पहली घटना भूरारानी दुर्गा कॉलोनी की है। शनिवार की रात किराए पर रहने वाले श्याम बाबू (21) पुत्र सिपाही राम निवासी छपरा बिहार ने कमरे में गमछे से पंखे के कुंडे पर फांसी लगा ली। वह अपने दोस्त अरविंदर के साथ लॉकडाउन से पहले रोजगार की तलाश में यहां आया था। पुलिस ने उसके परिजनों को मौत की सूचना दे दी है। वहीं दूसरी घटना में ओमप्रकाश (42) पुत्र दौलत राम निवासी भगवानपुर ने गेहूं के खेत में जाकर एक पेड़ से फांसी लगा ली। ओमप्रकाश दो दिन पहले परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया था। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।