फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हेक्टयर वन क्षेत्र हो चुके हैं खाक

Tue, 05 Jan 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक सप्ताह से अलग-अलग वन क्षेत्रों में आग लगी होने से करीब दो हेक्टेयर वन क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। आग के पीछे अवैध शिकार की संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही हैं। पूरे वातावरण में गहरी धुंध छाई होने से स्वास्थ्य समस्याएं भी हो रही हैं।

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के ऊखीमठ तहसील के मद्महेश्वर घाटी के बुरूआ, मंगोली, गुप्तकाशी सहित अगस्त्यमुनि ब्लाक के कंडारा और गैर गांव के जंगलों में आग लगी हुई है। भले ही कुछ स्थानों पर आग बुझ गई है, लेकिन मद्महेश्वर और गुप्तकाशी के दूरस्थ क्षेत्रों में अब भी जंगलों से धुआं उठ रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि आग से अब तक दो हेक्टयर वन क्षेत्र में लाखों की वन संपदा नष्ट हो चुकी है। ग्रामीणों ने वन्य जीवों के अवैध शिकार के कारण भी आग लगाने की संभावना जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि ऊखीमठ क्षेत्र में वनों में आग लगी है। मौके का निरीक्षण में भी क्षेत्र में धुआं देखा गया है। संबंधित रेंज कर्मियों ने कुछ स्थानों पर आग बुझा दी है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सेंचुरी एरिया के बारे में संबंधित प्रभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें