रविवार सुबह देवरियाताल क्षेत्र में गिरी बर्फ, क्षेत्र में आधा फीट तक बर्फ जमा।
- फोटो : RUDRAPRYAG
दो दिन की बारिश व बर्फबारी के बाद रविवार दोपहर बाद से मौसम में सुहावना हो गया। इस दौरान धूप खिलने से ठंड से भी कुछ राहत मिली। वहीं, केदारनाथ, तुंगनाथ व चोपता में लगभग दो फीट तक बर्फ जम गई है। मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित पर्यटक स्थल चोपता में भी दो फीट से अधिक बर्फ जमी है। बर्फबारी के कारण कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे भी दुगलबिट्टा से आगे बंद हैं। जिले के ऊंचाई वाले गांवों में आधा से एक फीट तक बर्फ जमी है।