अगस्त्यमुनि। गुरुकुल नेशनल हाईस्कूल के दो सगे भाइयों ने राजधानी देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। बालक वर्ग के अंडर-14 में अर्णवकांत सिंह ने हॉकी में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं उनके भाई आर्यनकांत सिंह ने भी अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों भाइयों की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य विनीता रौथाण ने उन्हें बधाई दी। संवाद