फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग की लाइनिंग का काम जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी को रुद्रप्रयाग नगर से जोड़ने के लिए वर्ष 1957 में निर्मित 68 मीटर सुरंग की जर्जर लाइनिंग का मरम्मत कार्य जोरों पर है। 21 मीटर हिस्से की शार्टकिट की जा रही है, जो तीन चरणों में पूरी होगी।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर संगम के समीप स्थित सुरंग का कार्य बीते एक सप्ताह से चल रहा है। कार्यदायी संस्था ग्लोबल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मशीन के माध्यम से सीमेंट व केमिकल से लाइनिंग की शार्टकिट की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुरंग की 21 मीटर लाइनिंग तैयार करने के बाद शेष हिस्से की मरम्मत की जाएगी। साथ ही सुरंग के दोनों तरफ सुरक्षा के स्थायी इंतजाम के साथ सड़क ठीक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें