फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रैतौली के पास ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी जा गिरा, दुर्घटना में चालक की मौत

Sun, 25 Jan 2026 10:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग  रैंतोली के पास हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अंधेरा अधिक होने और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग मुख्यालय स्थित रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है जब एक सामान से लदा ट्रक, जो ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था रैंतोली पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची ओर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अंधेरा अधिक होने और खड़ी ढलान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी मशक्कत करनी पड़ी और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें...ज्योतिष महाकुंभ: बोले सीएम धामी, जनकल्याण का माध्यम बने ज्योतिष, नासा ने भी मानी इसकी ताकत, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में सिर्फ चालक सवार था जो नेपाली मूल का व्यक्ति था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने जानकारी दी कि ट्रकमें केवल चालक ही सवार था, जिसका शव जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखा गया है। चालक का नाम सागर है जो नेपाली मूल का है। वाहन स्वामी को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें