फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद से दयनीय हो रखा कुंड-चोपता-मंडल हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग बरसात के बाद से बदहाल बना हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने एनएच से हाईवे के सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

भूधंसाव के कारण जयबीरी में सड़क दयनीय हो रखी है। भारत सेवा आश्रम, रौडू, मस्तूरा और ताला में भी भूधंसाव व भूस्खलन के कारण हाईवे की स्थिति अच्छी नहीं हैं। मक्कूबैंड, दुगलबिट्टा और धोगीधार में भी राजमार्ग हादसों का सबब बना है। ग्राम पंचायत उषाड़ा के ग्राम प्रधान कुंवर सिंह बजवाल ने बताया कि हाईवे सुधार के प्रयास नहीं किए गए हैं, जिससे तुंगनाथ घाटी के ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इधर, एनएच के ईई आशीष बुटोला ने बताया कि हाईवे के सुधारीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें