फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया तीन तलाक का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र के पुलभट्टा थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसकी ननद तलाक के लिए पति को उकसाती थी, जिसके चलते पुलिस ने ननद पर भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम सिरौलीकलां थाना पुलभट्टा निवासी सबीना का कहना है कि जुलाई 2013 में उसका निकाह ग्राम बदनपुरी थाना खजुरिया बिलासपुर, खजुरिया (यूपी) निवासी अकील अहमद से हुआ था। कुछ समय बाद उनका एक बेटा भी हुआ। आरोप है कि अकील अक्सर उससे तलाक लेने की बात कहने लगे और इसके लिए उनकी बहन अफसाना उसे उकसाती रही। इससे परेशान होकर कुछ समय पूर्व वह बेटे के साथ सिरौलीकलां पुलभट्टा अपने मायके में रहने लगी। बीते 31 अगस्त को अकील उसके मायके पहुंचा और बेटे को उससे छीनने लगा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान अकील ने सबके सामने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सबीना की तहरीर पर उसके पति अकील के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही सबीना के पति को तलाक के लिए उकसाने के आरोप में सबीना की ननद अफसाना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें