फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने दी दिवंगत अंकुर को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र अंकुर पांडे के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। योग गुरु रामदेव के अलावा तीन कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक ने भी उनके आवास पर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

रविवार को दिनेशपुर रोड पर एक रिसोर्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक एवं योग गुरु रामदेव ने ओम नाम का जाप करके अंकुर को श्रद्धांजलि दी। संचालन राकेश भुड्डी बंटी ने किया। वहां कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्य, सतपाल महाराज, सांसद अजय भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक बिशन सिंह चुफाल, पुष्कर सिंह धामी, राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर, सहारनपुर से राजीव गुंबर, ज्योति प्रसाद गैरोला, राजेश कुमार, अजय राजौर, अजय जी, नरेश बंसल, सुरेश जैन, अमित सिन्हा, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, हरबंस सिंह चुघ, शिव अरोरा, राजू भंडारी, किन्नू शुक्ला, सतीश मुंजाल, वीरेंद्र सिंह सामंती, अजय तिवारी, राजेश गुंबर मिन्नी, भगवानदास हुड़िया, धर्मचंद खेड़ा, हरिचंद छाबड़ा आदि थे।
रामदेव ने मंत्री पांडे को बताया योद्धा
गदरपुर। अंकुर पांडेय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे योग गुरु रामदेव ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय को एक योद्धा बताया। उन्होंने कहा अरविंद पांडेय युवा पुत्र की मौत से भले ही अंदर से टूट गए हों लेकिन उन्होंने खुद को पहाड़ जैसे दुख के सामने कमजोर नहीं होने दिया। अंकुर पांडे की मौत से हर कोई रोया है और पांडेय परिवार ने बहुत कुछ खो दिया है, जिसकी पूर्ति संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें