फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सहकारिता सप्ताह के तहत किया पौधरोपण

Sat, 04 Jul 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सहकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार को जिला सहायक निबंधक सौरभ कुमार के निर्देशन में जखोली, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ ब्लॉक की सहकारी समितियों में समिति सचिवों, प्रबंध समिति के सदस्यों, कर्मचारियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सहकारिता संस्थाओं की सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया। वहीं प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और हरित पर्यावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया। अपर जिला सहकारी अधिकारी शैलेन्द्र रावत व स्वराज सिंह ने कहा कि सहकारी समितियां केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी भूमिका निभा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें