फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमिता की सफलता में नेटवर्किंग का हस्तांतरण जरुरी: खैलिन

विज्ञापन
फारुख खैलिन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। उद्यमिता विकास कार्यक्रम में अफ्रीका के उद्यमी फारूख खैलिन ने उद्यमिता की सफलता के लिए नेटवर्किंग के हस्तांतरण की प्रक्रिया को जरूरी बताया।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आईसीएआर के वित्तीय सहयोग से सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय की ओर से ऑनलाइन उद्यमिता विकास कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बुधवार को पश्चिमी अफ्रीका के उभरते शीर्ष 10 उद्यमियों में से वर्ष 2019 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी व पांच अफ्रीकी राष्ट्रपतियों के सलाहकार रहे प्रीमियम अफ्रीका होल्डिंग्स के सीईओ फारूख खैलिन से विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी रूबरू हुए। खैलिन ने बताया कि किसी भी उद्यमिता की सफलता के लिए नेटवर्किंग और ज्ञान का हस्तांतरण एक आवश्यक प्रक्रिया है। उनकी कंपनी घाना, लाइबेरिया, गाम्बिया, सिएरा, लियोन और यूएई में एग्रीबिजनेस, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, आईसीटी, माइनिंग, एनर्जी और इनवेस्टमेंट कंसल्टेंसी के क्षेत्रों में काम करती है। उन्होंने पश्चिमी अफ्रीकी देशों में कृषि व कृषि शिक्षा के विकास, कृषि महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं तकनीकी हस्तांतरण के लिए आने वाले समय में पंतनगर विवि के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने लाइबेरिया, घाना, सिएरा, लियोन आदि पश्चिम अफ्रीकी देशों में पंतनगर विवि के विद्वान प्राध्यापकों व विद्यार्थियों को आने का न्योता दिया। कहा कि इसमें स्थानीय सरकार और उनकी कंपनी का पूरा सहयोग रहेगा। कृषि महाविद्यालय के समन्वयक डॉ. ओमवीर सिंह ने खैलिन का आभार जताया और आने वाले समय में उनके साथ पंतनगर विवि के जुड़ने की उम्मीद जताई। वहां डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. सीमा क्वात्रा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. पारस, डॉ. दिशा पंत व डॉ. स्नेहा दोहरे मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें