फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्छणस्यूं में एटीएम मशीनें लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि विकासखंड के बच्छणस्यूं पट्टी के 21 ग्राम पंचायतों को बैंक सुविधा के लिए मीलों की दौड़ लगानी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खांकरा, कांडई, बाड़ा और खेड़ाखाल में राष्ट्रीकृत बैंकों के एटीएम मशीनें लगानी की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह रावत, भरत सिंह पटवाल, पूर्व प्रधान प्रदीप मलासी आदि का कहना है कि नवासू, बंगोली, नौना-दानकोट, गहड़, बरसूड़ी, पाटा, झुंडोली, भराणसैंण आदि दूरस्थ गांवों के लोगों को बैंक सुविधा के लिए 15 से 18 किमी का सफर तय कर खांकरा पहुंचना पड़ रहा है, लेकिन बैंक में कई बार पर्याप्त नकदी नहीं होने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। कहा कि लंबे समय से राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने व एटीएम मशीन लगानी की मांग हो रही है। ग्रामीणों को बैंक सुविधा के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें