फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ऑक्सीजन देकर श्रद्धालु की बचाई जान

Sun, 26 Apr 2026 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस ने एक श्रद्धालु की जान बचाई। शनिवार देर शाम एक श्रद्धालु को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ऑक्सीजन की कमी के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। तभी पुलिसकर्मी आशीष और भारती जोशी ने पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर से श्रद्धालु को ऑक्सीजन दी और प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इलाज के बाद अब उनकी हालत सामान्य है। संवाद
विज्ञापन

-

एसडीआरएफ ने दो श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुंचाया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में एसडीआरएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बीमार श्रद्धालुओं को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। पहली घटना में हेलिपैड के पास एक युवक की तबीयत खराब होने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और दिल्ली निवासी राहुल बेनीवाल (20) को रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ने की सूचना मिली। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर गुजरात निवासी मधुबेन (70) को स्ट्रेचर के जरिये सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों श्रद्धालुओं को समय पर उपचार मिलने से हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें