कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत विस रुद्रप्रयाग व केदारनाथ के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मौके पर पोलिंग बूथ व बूथ प्रभारियों को बूथ मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, बंटी जगवाण, हरीश गुसाईं, गोकुल लाल टम्टा, सुरेंद्र प्रसाद सकलानी आदि मौजूद थे। संवाद