फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ से वार्ता के बाद एएनएम का धरना खत्म

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में पुन: तैनाती की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना दे रही एएनएम का आंदोलन हुआ खत्म। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
उपनल से तैनात एएनएम कर्मियों ने दोबारा तैनाती की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में चल रहा धरना सीएमओ के साथ फोन पर वार्ता के बाद खत्म हो गया है। उत्तराखंड क्रांतिदल ने कर्मियों की मांग का समर्थन करते हुए हरसंभव सहयोग की बात कही। शनिवार को सीएमओ डॉ. शुक्ला ने धरने पर बैठी एएनएम से फोन पर वार्ता कर कहा कि उन्हें हटाने का न तो कोई नोटिस जारी हुआ है और न इस संबंध में कोई निर्देश मिले हैं। निदेशालय स्तर से जो भी नियुक्ति प्रक्रिया होगी, उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने पूर्व से तैनात एएनएम को प्राथमिकता देने का आश्वासन भी दिया। सीएमओ के आश्वासन पर एएनएम ने धरना खत्म कर दिया। इधर, उक्रांद के जिला प्रवक्ता मोहित डिमरी ने एएनएम की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि विभागीय नियुक्ति प्रक्रिया में उन्हें प्रमुखता दी जानी चाहिए। इस मौके पर एएनएम नीलम, पुष्पा देवी, मीरा राणा, दुर्गी देवी, प्रेरणा, रेखा कांडपाल, विनीता देवी, ललिता आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें