फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: डिजिटल साक्षरता मिशन का प्रशिक्षण शुरू

Mon, 16 Mar 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। विकासखंड अगस्त्यमुनि में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से 10 दिवसीय डिजिटल साक्षरता मिशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ने किया। प्रशिक्षण के पहले दिन 62 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। यह प्रशिक्षण युवा मंगल दल और महिला मंगल दल के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता, साइबर अपराध से बचाव, कॉमन सर्विस सेंटर सेवाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर फ्रॉड से बचाव से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में ग्राम क्यूड़ी, सांदर, भटवाड़ी सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अनूप नौटियाल, सृष्टि नेगी, शिवानी बर्तवाल तथा प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें